माइक्रोसोफ्ट का विंडोज लाइव राइटर
कहां से लें
विंडोज लाइव राइटर को आप इस लिंक (http://gomsn.com/8SEENUS030000TBR/WriterMSI) से यहां से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप http://ideas.live.com/programpage.aspx?versionId=4372c8c2-b76f-4d44-aea1-9835b61d8dc1 नामक साइट पर जाकर भी उतारा जा सकता है।
विशेषतायें
- WYSIWYG यानी जैसा बनाओ वैसा देखो- अपने ब्लाग की डिजायन के अनुसार काम करें यानी फोन्ट, रंग इत्यादि ब्लाग के अनुसार फोटो, नक्शे आदि डालने की सुविधा
- ब्लाग पूर्वाकलोकन - जैसा आपका ब्लाग वैसा आपको देखने की सुविधा
- विंडोज लाइव स्पेस, ब्लागर, लाइव जर्नल, टाइप पैड, वर्ड प्रेस तथा अन्य सभी प्रमुख ब्लाग के लिये सहयोग
शुरूआत

इंस्टाल करने के बाद जब आप शुरूआत करते हैं तो सबसे पहले ये आपको ब्लाग के बारे मे बताने को कहता है । अगर आप ब्लागर के लिये ब्लाग बनाते हैं उसका नाम और लोगिन-पासवर्ड के की जानकारी लेकर ब्लाग की संरचना को डाउनलोड कर आपके कंप्यूटर पर स्थापित कर देता है।





याहू और माइक्रोसोफ्ट ने तत्काल संदेश (IM) के क्षेत्र में हाथ मिला लिया है। यह एक महत्वपूर्ण घटना है क्योंकि IM के क्षेत्र में दोनों ही आपस में प्रतिद्वन्दी थे। लगता है कि किसी और प्रतिद्वन्दी के सामने आने से होने वाली टक्कर से बचने के लिये ऐसा किया गया हो (शायद गूगल से)। बहरहाल ये घटना इसलिये महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे याहू मैसेन्जर और विन्डोज लाइव IM इस्तेमाल करने वाले करोंड़ो लोगों को फायदा पहुंचेगा। अब अपने किसी जानने वाले का अकाउन्ट चाहे याहू पर हो या विन्डोज पर हो, आपस में बात हो सकती है।
